अजयगढ़: बारिश से पहले प्रशासन अलर्ट बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियां तेज कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश।
पन्ना जिले में मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बाढ़ आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ऊषा परमार ने सभी विभागों को समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचा