रामानुजगंज: नवविवाहित युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम
रामानुजगंज शनिवार क्षेत्र के ग्राम पीपरोल में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। 27 वर्षीय अमित गुप्ता, जिनका विवाह ग्राम लोधा की युवती से 29 अप्रैल को धूमधाम से हुआ था और 30 अप्रैल को दुल्हन गृह प्रवेश कर आई थी, ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार अमित 8 मई की शाम तक सामान्य रूप से घर में मोटरसाइकिल व कार मरम्मत का कार्य कर रहा था।