देशभर में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स के लगातार बढ़ते आंकड़ों के चलते बढ़ते प्रदूषण का खतरा भी बढ़ता चला जा रहा है। दिल्ली में जहां एक्यूआई के बढ़े हुए स्तर का लगातार विरोध हो रहा है। इसी बीच बस्तर में भी साफ हवा अब लोगों को नसीब नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने बस्तर का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स यानि एक्यूआई का स्तर 302 बताया है।