झुंझुनू: जिले की सुरक्षा को लेकर SP ने झुंझुनू DSP और यातायात प्रभारी सहित 6 पुलिस अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
झुंझुनू जिले की सुरक्षा को लेकर SP शरद चौधरी ने शनिवार शाम 7:00 के आसपास एक आदेश जारी कर झुंझुनू जिले की सुरक्षा का जिम्मा 6 पुलिस अधिकारियों को सौपा है एसपी ने बताया झुंझुनू DSP वीरेंद्र कुमार व झुंझुनू यातायात प्रभारी हर फूल सिंह सहित 6 पुलिस अधिकारी झुंझुनू जिले की शनिवार रात भर गश्त करेंगे, ताकि जिले में कोई भी किसी प्रकार की अनहोनी ना हो सके