झुंझुनू: चिड़ावा में पेड़ा व्यवसायी की दुकान पर फायरिंग कर ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, तीनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार
चिड़ावा के प्रसिद्ध पेड़ा व्यवसायी लालचंद पेड़ा की दुकान पर 16 दिसंबर 2024 की शाम को फायरिंग कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में मुख्य आरोपी दीपू चौराड़ी, प्रिंस राठौड़ और प्रदीप पहलवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन आरोपियों को पुलिस ने एमपी और जयपुर से दबोचा।