झुंझुनू: आबूसर में आयोजित शेखावाटी हस्तशिल्प व पर्यटन मेले में होमगार्ड अजय वर्मा ने चाइनीज मांझे के खिलाफ शुरू की मुहिम
झुंझुनूं जिले के आबूसर में शेखावाटी हस्तशिल्प एवं पर्यटन मेले का आयोजन जारी है। मेले में होमगार्ड अजय वर्मा के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सामने आए वीडियो में अजय वर्मा हाथों में बैनर लिए हुए लोगों को जागरूक कड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है की पतंगबाजी का असली मजा तभी है जब यह किसी के लिए खतरनाक ना हो।