भूपालसागर: भूपालसागर में स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन मुख्य अतिथि पुलिस थानाधिकारी कैलाशचंद्र पालीवाल, अति विशिष्ट अतिथि स्टेट बैंक मैनेजर अर्पित व एएसआई माणकचंद, अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या चेतना सारंगदेवोत की रही। विद्यालय के बालक बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि थानाधिकारी पालीवाल ने कानून के नियमों, सड़क सुरक्षा की जानकारी दी।