मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र में शादी से 2 दिन पहले सिरफिरे आशिक ने हंगामा किया, दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी
जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी से दो दिन पहले एक सिरफिरा युवक लड़की के घर पहुंच गया और किसी दूसरे से शादी करने पर दूल्हे को जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर उसने लड़की के भाई के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाई को अस्पताल भेजा और कार्रवाई में जुट गई।