पलेरा: ग्राम कंजना में अवैध शराब बेचते हुए पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
बम्होरी कला थाना अंतर्गत ग्राम कंजना में अवैध शराब का विक्रय करते हुए पुलिस के द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर ग्राम कंजना में अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।जिसमें आरोपी सुनील कुमार अहिरवार के पास से 5 लीटर महुआ से बनी देसी कच्ची शराब जप्त की गई।