मढ़ौरा: गढ़देवी मंदिर के पास मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने मृतक के मां के आवेदन पर किया यूडी केस दर्ज
थानाक्षेत्र के गढ़देवी मंदिर के पास मिले युवक की शव मामले में मृतक के मां के आवेदन पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है। रविवार की दोपहर एक बजे पुलिस ने बताया कि गढ़देवी मंदिर के पास मिले राहिमपुर निवासी मुन्ना मांझी के शव मामले में मृतक की माता अनिता कुंवर के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर कार्रवाई जांच की जा रही है।