गनाेड़ा: मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया में हत्या के बाद भड़की हिंसा, 30 से अधिक मकान फूंके, पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया
मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में भीषण आगजनी में घरों में रखा अनाज, बिस्तर, बर्तन सहित पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के बाद भड़की भीड़ ने बदले की भावना से हमला कर दिया।उपद्रवियों ने 7-8 मोटरसाइकिल और एक ऑटो रिक्शा भी जला दिए,वहीं 3-4 बकरियां जिंदा जल गईं।