धरमपुरी: धरमपुरी में आज़ादी का जश्न फीका, कई शासकीय कार्यालयों और पंचायत भवनों में नहीं हुई सजावट
धरमपुरी में फीका पड़ा आज़ादी का जश्न कई शासकीय कार्यालयों और पंचायत भवनों में नहीं हुई सजावट।देशभर में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, लेकिन धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र में यह उत्साह फीका नज़र आया।आज़ादी की पूर्व संध्या पर नगर के कई शासकीय कार्यालयों और ग्राम पंचायत भवनों में न तो रोशनी की गई और न ही सजावट दिखाई दी।