धरमपुरी: धामनोद में शक और प्रतिशोध में पति ने पत्नी के प्रेमी और फिर पत्नी की कर दी हत्या
शक और प्रतिशोध का खौफनाक अंजाम, पति ने पहले पत्नी के प्रेमी, फिर पत्नी की कर दी हत्या।इंदौर जिले के महू के किशनगंज थाना क्षेत्र और धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पति ने पहले पत्नी के प्रेमी की बेरहमी से हत्या की, फिर पत्नी को भी मौत के घाट उतार दिया।