धरमपुरी: धामनोद में चोरी की वारदातों पर धार पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों और पुलिस के साथ सुरक्षा को लेकर की बैठक
धामनोद क्षेत्र में लगातार हो रही लूट चोरी की घटनाओं को लेकर धार पुलिस कप्तान मनोज सिंह ने धामनोद पहुंचकर एक बैठक आयोजित की जिसमें एडिशनल एसपी विजय डावर, एसडीओपी मोनिका सिंह, थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे सहित नगर के प्रमुख व्यापारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में प्रमुख निर्णय लिए गए जिसमे, रोड पर लगे बंद CCTV कैमरों को जल्द दुरुस्त किया जाएगा।