धरमपुरी: धरमपुरी नगर में बंदरों का आतंक, दुकानों और घरों में घुसकर कर रहे हैं नुकसान, लोग डरे
नगर में एक बंदर के आतंक से नागरिक ओर व्यापारी परेशान है। बंदर का आतंक इतना है कि बंदर के डर से लोग बाजार में नहीं निकल पा रहे हैं। दुकान में घुसकर जहां रखे सामान को नुकसान पहुंचा रहा है तो वही घरों में घुसकर रखा सामान खा जाता हैं और रखे सामान को भी तहस नहस कर देता हैं।