देवघर: देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की वार्षिक पूजा धूम धाम से मनाई गई
देवघर में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की वार्षिक पूजा धूमधाम और भक्ति में वातावरण में मनाई जा रही है इस अवसर पर बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सुविधा भवन के ग्राउंड फ्लोर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की आराधना कर समृद्धि और खुशहाली की कामना की।