हरदोई: हरदोई रोडवेज कार्यशाला में लगी आग से ढाई सौ ड्रम जले, हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी से हुई घटना
Hardoi, Hardoi | Jan 12, 2026 कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर रोड पर परिवहन निगम की क्षेत्रीय कार्यशाला है जहां बसों की मरम्मत का कार्य होता है। परिसर में बड़ी संख्या में यूरिया के खाली ड्रम रखे हुए थे। रविवार रात परिसर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार आपस में टकरा गए जिसकी चिंगारी नीचे गिरते ही प्लास्टिक के ड्रमों ने आग पकड़ ली।