हरदोई: इटौली पुल के निकट अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
Hardoi, Hardoi | Jan 12, 2026 हरदोई-सीतापुर मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र के इटौली पुल के निकट सड़क पर अचानक मवेशी के आ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चला रहे युवक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हरदोई के मेडिकल कॉलेज लाया गया यंहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के खेरवा गांव निवासी हंसराम खेती किसानी का काम करते थे।