थरथरी: थरथरी प्रखंड कार्यालय परिसर में राजद के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया
थरथरी प्रखंड कार्यालय परिसर में राजद के कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र यादव की अध्यक्षता में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे एक दिवसीय धरना दिया। धरने में बड़ी संख्या में राजद के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान धरने के शामिल कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में शामिल बक्ताओं ने कहा कि सरकार प्रीपेड मीटर को बंद करे। गरीबों का शोषण बंद करों।