घोड़ाडोंगरी: सारणी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात की, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजे सारणी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी से उनके निवास स्थान पर आत्मीय भेंट कर संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, जनसमस्याओं तथा आगामी रणनीतियों को लेकर अपने विचार साझा किए।