फरीदाबाद में सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने वाले प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौधरी की मौत का मामला सुलझ नहीं पाया है। दो दिन बाद भी शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। परिजनों का कहना है जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, शव का पोस्टमॉर्टम