हीरापुर में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने 13 वर्षीय स्कूली बालक को मारी टक्कर, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कटनी के दूरदराज इलाके अंतर्गत आने वाले हीरापुर ग्राम में एक सड़क हादसा हो गया जिस पर एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने 13 वर्षीय स्कूली बालक को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते वह घायल हो गया घायल को कटनी जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है जहां इनका उपचार किया जा रहा है