कटकमसांडी: हजारीबाग में बाबू वीर कुंवर सिंह स्टेडियम का बदलेगा स्वरूप, नगर निगम चला रहा विशेष स्वच्छता अभियान
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अभियान के तहत हजारीबाग नगर निगम ने महापौर अरविंद कुमार राणा के नेतृत्व में बाबू वीर कुंवर सिंह स्टेडियम (पूर्व कर्जन ग्राउंड) में विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। स्टेडियम परिसर और बाहरी हिस्से से झाड़ियां व घास हटाई जा रही हैं। महापौर ने बताया कि अभियान 19 जुलाई तक पूरा होगा। स्टेडियम के बाहरी ट्रैक को पाथवे के रूप में विकसित