गिरिडीह: दिल्ली पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह से यौन शोषण के मामले में एक युवक को किया गिरफ्तार
नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह से यौन शोषण मामले में एक युवक की गिरफ्तारी बुधवार को 2 बजे की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुनील प्रसाद के पुत्र कुणाल कुमार को दिल्ली पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कुणाल पर दिल्ली में यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है।