गिरिडीह: मुफ़सिल पुलिस ने पत्नी की संदिग्ध मौत के बाद पति को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
संदिग्ध स्थिति में पत्नी की मौत के बाद मुफ़सिल पुलिस ने मृतका के पति झगरी निवासी अफजल अंसारी गिरफ्तार कर बुधवार को 11 बजे सिविल कोर्ट में पेश किया।जहां से इसे जेल भेज दिया गया। कोर्ट में पेश करने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। इसकी पत्नी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई थी।