गिरिडीह: सिरसिया के श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सदगुरु कबीर साहब की जयंती सह आविर्भाव महोत्सव का भव्य आयोजन
सिरसिया स्थित श्री कबीर ज्ञान मंदिर में बुधवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सदगुरु कबीर साहब की जयंती सह आविर्भाव महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।इस महोत्सव में झारखंड के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः आठ बजे से सदगुरु कबीर साहब कृत बीजक के सस्वर पाठ व यज्ञ हवन से किया गया।