गिरिडीह: चैताडीह 28 नंबर में सरकारी तालाब पर असामाजिक तत्वों और भू-माफियाओं द्वारा अतिक्रमण का मामला सामने आया
चैताडीह 28 नंबर में सरकारी तालाब जो चैताडीह तालाब के नाम से प्रसिद्ध है, इस तालाब को असामाजिक तत्वों और भू-माफियाओं द्वारा ईंट मिट्टी से भरकर अतिक्रमण किया जाने का मामला बुधवार को 2 बजे सामने आने आया है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।