फतेहपुर: पिलखिनी गांव में गैस सिलेंडर के धमाके से 9 लोग झुलसे, 8 की हालत गंभीर, कानपुर हैलट रेफर
फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में गैस रिसाव के चलते बड़ा हादसा हो गया। दो कमरों के मकान में गैस लीक होने के बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे घर के अंदर मौजूद 6 लोग और बचाने पहुंचे 3 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में कुल 9 लोग घायल हुए हैं।