कोलायत: कोलायत थाना क्षेत्र के बिठनोक में मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक की हुई मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी
श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक सड़क हादसे में बिठनोक निवासी मांजू खां पुत्र अगरे खां की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मांजू खां देर रात पैदल जा रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मांजू खां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया