करायपरसुराय: प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में चला प्रवेशोत्सव सघन अभियान, बच्चों में नामांकन की होड़
सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में प्रवेशोत्सव सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसरों में बच्चों और अभिभावकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी और नामांकन को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। अभियान के तहत विद्यालयों में नव नामांकित बच्चों का स्वागत किया गया तथा अभिभावकों को शिक्षा के मह