बिलासपुर: पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने थाना शहज़ादनगर में मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया
गुरुवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के थाना शहजादनगर परिसर में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह की उपस्थिति में 'मिशन शक्ति केंद्र' का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी और मिशन शक्ति केंद्र टीम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।