सरगुजा जिले के जमाकर्ताओं को उनकी अदावा (Unclaimed) जमा राशि के प्रति जागरूक करने एवं दावा प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के अंतर्गत जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता निधि (DEAF) दावा शिविर का आयोजन 29 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से अंबिकापुर जिला पंचायत सभा कक्ष में किया जाएगा।