सहारनपुर: गागलहेड़ी में गौकशी गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, क्रेटा कार से 50 किलो गौवंशीय अवशेष बरामद
सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौकशी करने वाले शातिर गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 किलो गौवंशीय पशु अवशेष और एक सफेद रंग की क्रेटा कार बरामद की है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।