किशनगढ़ बास: खैरथल कॉलेज में BA फर्स्ट ईयर की मेरिट लिस्ट जारी, 29 जून तक करना होगा डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन
Kishangarhbas, Alwar | Jun 26, 2026
खैरथल कॉलेज में BA फर्स्ट ईयर के पहले सेमेस्टर में एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट जारी कर दी गई है। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इन सूचियों में शामिल जिन छात्रों ने अभी तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शुल्क जमा नहीं करवाया है उन्हें 29 जून तक अपने दस्तावेज जमा करवाकर ईमित्र पर शुल्क जमा करवाना होगा।