रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड पर गांव का नाम गलत लिखे जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मामला बौसी पंचायत अंतर्गत टेकपुरा गांव का है, जहां विभाग की ओर से लगाए गए बोर्ड पर गांव का नाम “ठगपुरा” अंकित कर दिया गया है।