हंडिया: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल
हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौत पुलिस चौकी के सिधवार हरिपुर गांव के पास मंगलवार करीब 11 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में मिर्जापुर निवासी 25 वर्षीय बृजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जो बरौत से अपने घर लौट रहा था।घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी।