मंझनपुर: पिंडरा शहावनपुर गांव में महिला के सामने अभद्र भाषा बोलने का आरोप, PRV-112 के कांस्टेबल का वीडियो हुआ वायरल, जांच शुरू
करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा शहावनपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि UP32DG7918 नंबर की पीआरवी-112 पर तैनात कांस्टेबल गोबिंद ने गांव में एक महिला के सामने कुर्सी पर बैठकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई और वीडियो वायरल है।