सेवढ़ा: इंदरगढ़ नगर में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया नवीन विश्रामगृह और सामुदायिक भवन का भूमि पूजन
Seondha, Datia | Jul 2, 2026 इंदरगढ़ नगर में दतिया रोड पर 1 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन विश्राम गृह एवं खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सार्वजनिक सामुदायिक भवन का पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह तुलादान कर उनका स्वागत किया।