गुना नगर: प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 135वां एपिसोड एकलव्य विद्यालय में केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना
गुना में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने एकलव्य आवासीय विद्यालय में 28 जून रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात का 135वां एपिसोड बमोरी विधानसभा के हरिपुर मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ देखा और सुना। जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरिपुर मंडल बूथ कार्यकर्ता बाबूलाल सेन सहित अन्य कार्यकर्ताओं को सिंधिया ने सम्मानित भी किया।