सांगानेर: जयपुर ग्रामीण की दूदू पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 21 किलो 550 ग्राम डोडा चूरा जब्त कर एक नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण की पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दूदू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 किलो 550 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।