जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के तत्वावधान में वर्ष 2025 की चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। शाम 5:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार 04 करोड़ 02 लाख 37 हजार 04 सौ 06 रुपए की समझौता राशि के मुकदमों का सुलह के आधार पर निपटारा कराया गया। 1673 मामलों का निपटारा किया जा चुका था। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया।