जसवंतनगर: कैस्त धर्मशाला में आयोजित आयुष शिविर में 102 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए
आयुष आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत जसवंतनगर के कैस्त में स्थित धर्मशाला में एक आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में डॉ. शैलेंद्र सिंह और डॉ. इंदु सिंह ने 102 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें निशुल्क औषधियां वितरित कीं। चिकित्सकों ने बदलते मौसम और भीषण गर्मी के कारण फैल रही बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए।