हरदोई: पिहानी पुलिस की मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और अवैध असलहा बरामद
Hardoi, Hardoi | May 11, 2026 पिहानी पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिससे दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगी और वह गिर पड़े जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।