इंदौर: तेजाजी नगर के ट्रॉमा सेंटर में संक्रमण का इलाज कराने आए व्यक्ति की संदिग्ध मौत
Indore, Indore | Apr 11, 2025 इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित इंदौर ट्रॉमा सेंटर में मुकेश वाघेला नामक एक व्यक्ति को कुछ दिनों पहले इन्फेक्शन की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस पूरे मामले में परिजनों के द्वारा आरोप लगाया गया है कि अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर के द्वारा लापरवाही बरती गई है।