इंदौर: केक की मोमबत्ती बुझाने के लिए बंदूक से चलाई गोली, पुराना वीडियो हुआ वायरल, युवती ने माफीनामा भेजा
Indore, Indore | Apr 11, 2025 इंदौर के बंगाली चौराहे का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवती बंदूक से गोली चलाकर केक पर लगी मोमबत्ती बुझाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो साल 2018 का है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है। जिसमें क्राइम ब्रांच की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने वीडियो की जांच की है।