मिली जानकारी के अनुसार सेहराई पुलिस को मंगलवार को रात लगभग 8 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि सिलवारा कला गांव में कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से सिलवारा कला निवासी प्याय राजा बुंदेला उम्र 21 वर्ष पर कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर मामला दर्ज किया है ।