गभाना: गभाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन, एसडीएम ने सुनी समस्याएं
आपकों बता दें कि महीने के पहले व तीसरे शनिवार को तहसील मुख्यालय पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में शनिवार को गभाना तहसील में आयोजित कार्यक्रम एसडीएम हरिश्चंद्र की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में निर्धारित समय तक विभिन्न विभागों से जुडे कुल 25 शिकायती प्रार्थना पत्र आए।