कायमगंज: गांव सिरौली के पास अल्टो कार का अगला पहिया निकलने से कार खाई में पलटी, चालक घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती
थाना नवाबगंज के गांव सिरौली निवासी 24 वर्षीय प्रतिमोहन सिंह पुत्र सतेंद्र सिंह बुधवार को अल्टो कार से नवाबगंज गए हुए थे। देर शाम वापस लौटते समय गांव सिरौली के पास अचानक अल्टो कार का अगला पहिया निकल गया। जिससे कार खाई में पलट गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक प्रतिमोहन को घायल अवस्था मे बाहर निकाला। तत्काल जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया।