जगदलपुर: दिशा समिति की बैठक में सांसद महेश कश्यप ने कहा, बस्तर के विकास पर केंद्र और राज्य का विशेष फोकस
*जगदलपुर, 3 जुलाई 2026।* जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के समग्र विकास पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और राज्य सरकार का विशेष फोकस है। बस्तर संभाग का केंद्र बिंदु बस्तर जिला है और यहां होने वाले विकास कार्य पूरे संभाग के लिए प्रेरणा बनेंगे।