कुरई: कुरई में 30 दिवसीय करियर मार्गदर्शन प्रशिक्षण का शुभारंभ
Kurai, Seoni | Jan 28, 2026 सिवनी के शासकीय महाविद्यालय कुरई में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बुधवार से यह प्रशिक्षण एसजीबीएस उन्नति फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग एवं एसजीबीएस फाउंडेशन, बेंगलुरु के मध्य हुए एमओयू के तहत यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।